''क्रिकेट में एकाग्रता कैसे बढ़ाएं? 3 वैज्ञानिक तरीके ''
क्रिकेट में ध्यान केंद्रित करने की समस्या? यहाँ है समाधान
क्या आपको भी लगता है कि:
- महत्वपूर्ण मैच के क्षणों में आपका भटक जाता है?
- लम्बी पारियों में एकाग्रता बनाये रखना मुश्किल होता है?
- दबाव की स्तिथियों में मन इधर-उधर भटकने लगता है ?
अगर हाँ , तो चिंता की कोई बात नहीं | 90% क्रिकेटर इस समस्या जूझते हैं |
आज मैं आपको 3 वैज्ञानिक रूप से सिद्ध तकनीकें बताऊंगा जो मैंने हिमाचल प्रदेश के पेशेवर कोचों से सीखी हैं |
तकनीक 1 :बॉक्स ब्रीदिंग ( नेवी सील्स विधि )
समस्या का समाधान : मैच के दबावपूर्णक्षणों में एकाग्रत्ता की कमी
कैसे करें ( कदम दर कदम ):
- 4 सेकंड - सांस अंदर लें
- 4 सेकंड - सांस रोककर रखें
- 4 सेकंड - सांस बहार छोड़ें
- 4 सेकंड - सांस रोककर रखें
इसके पीछे का विज्ञान : यह तकनीक तंत्रिका तंत्र को शांत करती है और मस्तिष्क के ध्यान करने वाले क्षेत्रों को सक्रिय करती है |
तकनीक 2 : गेंद फोकस ड्रिल
समस्या का समाधान : गेंदबाज़ी या बल्लेबाज़ी में ध्यान भटकना
अभ्यास विधि :
- क्रिकेट गेंद को 2 फीट की दूरी पर रखें
- 5 मिनट तक केवल गेंद पर ध्यान केंद्रित करे
- किसी भी विचार को नज़रअंदाज़ करें
- रोज़ाना अभ्यास करें
पेशेवर सलाह : हिमाचल के अकादमी में खिलाडी रोज़ यह ड्रिल करते हैं |
तकनीक 3 : सचेतन सुनना (mindful listening )
समस्या का समाधान : टीम मीटिंग या कोच पर ध्यान
अभ्यास कैसे करें :
- किसी की बात सुनते समय फ़ोन एक तरफ रख दें
- बोलने वाले की आंखों में देखें
- बीच में टोकें नहीं
- जो कहा गया उसे मानसिक रूप दोहराएं
मेरा व्यक्तिगत अनुभव :
मैंने ये तकनीकें हिमाचल के एक क्रिकेट कैंप में सीखी थीं | कैंप के कोच ने बताया कि ये विधियां भारतीय क्रिकेट टीम भी प्रयोग करती है |
मैंने स्वयं इन तकनीकों को आज़माया और पाया कि :
- अभ्यास सत्रों में 40% बेहतर फोकस
- मैच के दबाव में शांत रहना
- लम्बी बल्लेबाज़ी पारियों में एकाग्रता बनाये रखना
अब आपकी बारी - आजमाएं और परिणाम बताएं
इनमे से कौन सी तकनीक आपको सबसे उपयोगी लगी ?
- बॉक्स ब्रीदिंग विधि
- गेंद फोकस ड्रिल
- सचेतन सुनना
टिप्पणयों में अवश्य बताएं :
आपकी पसंदीदा तकनीक कौन सी है ?
आपको क्या परिणाम मिला ?
'विराट कोहली का ध्यान का सफर: मेंटल स्ट्रेंथ का राज़ ''



Good work bro keep it up
ReplyDelete