''क्रिकेट की भावना कैसे बनाये रखें ? धोनी के 5 आधयात्मिक नियम ''
क्या आपने कभी सोचा है कि एमएस धोनी दबाव की स्तिथियों में इतने शांत कैसे रहते हैं ? 2019 विश्व कप सेमी-फाइनल का वह क्षण याद है? जब अंपायर ने आउट दिया , और धोनी बिना एक शब्द कहे पवेलियन लौट गए | कोई बहस नहीं , कोई नाटक नहीं | यह कोई कमजोरी नहीं ,बल्कि आध्यात्मिक शक्ति का प्रदर्शन था | आज मैं आपको बताऊंगा धोनी के 5 आध्यात्मिक नियम जो हर क्रिकेटर को 'क्रिकेट की भावना ' बनाये रखने में सहायता कर सकते हैं | आधुनिक क्रिकेट की सबसे बड़ी चुनौती : जीत बनाम भावना आजकल क्रिकेट देखते समय मुझे अक्सर लगता है: खिलाड़ी आक्रामक व्यवहार दिखा रहे हैं अम्पायरों के निर्णयों पर अनावश्यक बहस प्रतिद्वंदियों के प्रति सम्मान काम हो रहा है 'किसी भी कीमत पर जीत' की मानसिकता बढ़ रही है ऐसे में 'क्रिकेट की भावना' को बनाये रखना वास्तविक चुनौती बन है | ...