Practice में अच्छा शॉट match में विकेट क्यूँ बन जाता है? | Cricket shot selection guide
Practice में सीखा हुआ Shot हमेशा Match में काम करे, यह जरूरी नहीं। सही निर्णय और परिस्थिति की समझ भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। प्रस्तावना क्या आपके साथ भी ऐसा हुआ है कि Practice में जो Shot सबसे ज्यादा रन दिलाता है, वही Match में आपका Wicket बन जाता है? नेट्स में आप शानदार Batting करते हैं। Cover Drive हो, Pull Shot हो या Cut Shot — हर Shot बिल्कुल सही लगता है। ऐसा लगता है की अगले किसी भी मैच में दबाव वाली स्तिथि में अगर मैं अच्छे से सभी तरह के शॉट्स का अभ्यास करूंगा तो , game awareness बड़ेगी और किसी भी दबाव वाली परिस्थिति से हम मैच जीत सकते हैं | लेकिन जैसे ही Match शुरू होता है, वही Shot कभी Edge दे देता है, कभी Fielder के हाथों में चला जाता है। तब मन में सवाल आता है: "जब Practice में यही Shot सही था, तो Match में गलती कहाँ हो गई?" सच यह है कि समस्या हमेशा Technique में नहीं होती। कई बार असली कारण हमारे दिमाग, निर्णय और Match की परिस्थितियों में छिपा होता है। मुझे लगता है हम कुछ ज्यादा ही मैच के बारे में सोचने लगते है बल्कि हमें सिर्फ one ball at one moment खेलना चाहिए...