Posts

Showing posts with the label Self-Doubt

“जब खिलाड़ी खुद को साबित करने लगता है, तब उसका असली Cricket कहाँ चला जाता है?"

Image
                                        कभी-कभी खिलाड़ी का सबसे बड़ा Pressure Opposition से नहीं, खुद को साबित करने की जरूरत से आता है। प्रस्तावना — खिलाड़ी कब Cricket खेलना छोड़कर खुद को साबित करने लगता है?  हमारे मैदान में हम हर Sunday Cricket खेलते हैं। कई बार वहाँ सिर्फ एक Match नहीं, बल्कि 3 Match की Series होती है। जो Team Series के 2 Match जीतती है, उसे ₹500 मिलते हैं। रकम बहुत बड़ी नहीं थी, लेकिन जब आप खुद उस Match का हिस्सा होते हैं, तो वही ₹500 अचानक काफी महत्वपूर्ण लगने लगते हैं। ऐसी ही एक Series में पहले दो Match मेरे लिए अच्छे नहीं रहे। मैं Opening करने उतरा, लेकिन मेरा बल्ला कुछ खास नहीं कर पाया और मेरे Runs ज्यादा नहीं बने। अब तीसरा Match सामने था और मेरे Mind में एक बात लगातार घूम रही थी— “यह Match जीतना ही है, वरना ₹500 चले जाएंगे।” उस समय मुझे लगा कि मैं Team को जिताने के बारे में सोच रहा हूँ। लेकिन अब पीछे मुड़कर देखता हूँ तो लगता है कि बात सिर्फ Team को जिताने की ...