क्रिकेट, नौजवान युवाओं का भारतीय टीम में खेलने का सपना!
प्रस्तावना भारत एक विशाल देश है, इसमें लगभग सभी तरह के खेल खेले जाते है। परन्तु क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जो सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हुआ। इसके प्रसिद्ध होने के पीछे अंग्रेजो का बहुत बाद योगदान है क्युकी ये खेल अंग्रेज़ों ने भारत में लाया और कुछ ही देशो में खेला जाता है। जैसा की आप लोगों को मालूम है दुनिया मे यह खेल ब्रिटिश साम्राज्य के दौरान् राष्ट्रमंडल देशों ( जैसे भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, ज़िम्बाब्वे) में ही विकसित हुआ, जहाँ उन्होंने शासन किया। बाकी दुनिया मे और खेल (जैसे बास्केटबॉल,फुटबॉल) इसकी तुलना में लंबे समय, महंगे उपकरण और इसके नियम के कारण यह इतना लोकप्रिय नहीं हो पाया। परंतु क्रिकेट का छोटा प्रारूप , t20 क्रिकेट धीरे -धीरे अमेरिका, नेपाल, चीन, इंडोनेशिया और कई देशों मे लोकप्रिय हो रहा है। युवाओं में क्रिकेट लोकप्रिय होने के कारण : 1. क्रिकेट भारत में एक खेल नही है , इसे सांस्कृतिक सामाजिक उत्सव की तरह देखा जाता है। 2. भारतीय टीम के 1983,2007,2011 विश्व कप जैसे बड़े प्रतियोगिता को जीतता देख, युवाओं में स्...