"IPL में talent नहीं, ये 1 चीज़ बनाती है खिलाड़ी को सुपरस्टार"
प्रस्तावना दोस्तों आप सभी क्रिकेट प्रेमियों को मेरा नमस्कार जब भी IPL शुरू होता है मेरे अंदर एक अलग ही ऊर्जा का संचार होता है | मेरा मन टीवी पर मैच देखने से ज्यादा खुद ही मैदान में उतरने का करता है | पर टीवी पर अलग-अलग खिलाड़ियों को खेलता देख कर ही मन भर लेता हूँ | जैसे ही IPL का सीजन आता है, हर जगह एक ही चर्चा होती है कि कौन सा खिलाड़ी इस बार चमकेगा, कौन सी टीम जीतेगी। मन में सवाल उठता है की क्या ये IPL का सीज़न पिछले आईपीएल सीज़न से भी बड़ा होगा ? लेकिन क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि IPL में हर साल कई नए खिलाड़ी आते हैं, जिनमें बहुत प्रतिभा होती है, फिर भी कुछ ही खिलाड़ी सफल हो पाते हैं? क्या सिर्फ प्रतिभा (Talent) ही सफलता की गारंटी है? मेरा जवाब है - नहीं | आज मैं आपसे एक ऐसी चीज़ के बारे में बात करने वाला हूँ, जो किसी भी खिलाड़ी को IPL जैसे बड़े मंच पर सफल बना सकती है। ...