Posts

Showing posts with the label क्रिकेट अनुभव

एक ही Cricket Match किसी के लिए खुशी और किसी के लिए दुख क्यों बन जाता है?

Image
                                                                                     एक ही मैच, लेकिन जीत और हार से जुड़ी भावनाएँ अलग-अलग। प्रस्तावना — एक ही मैच, लेकिन भावनाएँ अलग-अलग Cricket जब भी खेला जाता है, तो आखिर में कोई एक Team जीतती है और दूसरी Team हारती है। मैदान के एक तरफ अगर दोनों Teams को Support करने वाले दर्शक लगभग बराबर संख्या में मौजूद हों, तो मैच खत्म होने के बाद का नज़ारा देखने लायक होता है। जीतने वाली Team के Supporters अक्सर मैच के आखिरी पलों तक रुके रहते हैं। वे Man of the Match का नाम सुनना चाहते हैं, Winning Captain की Speech सुनना चाहते हैं और उस जीत को कुछ देर और जीना चाहते हैं। दूसरी तरफ हारने वाली Team के बहुत से Supporters निराश होकर मैदान से निकलने लगते हैं। यह कोई Rocket Science नहीं है। यह इंसान की भावनाएँ हैं। जब हम किसी Team या खिलाड़ी को S...

क्या चौके-छक्के लगाना ही Cricket है? खेल के उन पहलुओं की कहानी जो Scorecard नहीं बताता

Image
                                           Cricket की खूबसूरती सिर्फ चौके-छक्कों में नहीं, बल्कि खेल के हर छोटे-बड़े योगदान में भी छिपी है।  प्रस्तावना — क्या चौके-छक्कों से ही Cricket की  खूबसूरती तय होती है? Cricket को जितना करीब से समझने की कोशिश करता हूँ, इसकी खूबसूरती उतनी ही गहरी महसूस होती है। बचपन में मुझे भी चौके-छक्के, Wickets और जीत सबसे ज्यादा आकर्षित करते थे। लेकिन जैसे-जैसे इस खेल को करीब से देखा और खुद मैदान पर खेला, मुझे महसूस हुआ कि Cricket की असली खूबसूरती सिर्फ Boundary लगाने में नहीं, बल्कि उन छोटे-छोटे योगदानों में भी है जो मैच का रुख बदल सकते हैं। कभी एक Single बहुत कीमती होता है, कभी Partnership टीम को मुश्किल से निकालती है। Bowler लगातार अच्छी गेंदें डालकर दबाव बनाता है, Fielder अपनी समझ से चार Runs बचाता है और Wicketkeeper का एक शानदार Catch या Stumping मैच की तस्वीर बदल सकता है। तो क्या चौके-छक्के लगाना ही Cricket है? या इस खेल की खूबसूरती उन ...

एक छोटे पहाड़ी Ground से Cricket को देखने का मेरा नजरिया क्यों अलग है?

Image
                                                                                     मेरे लिए Cricket की शुरुआत किसी बड़े Stadium से नहीं, बल्कि पहाड़ के एक छोटे से Ground और बचपन की उन साधारण शामों से हुई थी। एक छोटे पहाड़ी Ground से Cricket को देखने का मेरा नजरिया क्यों अलग है? मेरे लिए Cricket की शुरुआत किसी बड़े Stadium, Cricket Academy या महंगे Cricket Kit से नहीं हुई थी। सच कहूँ तो उस समय मुझे शायद यह भी नहीं पता था कि जिस खेल में मैं इतना मजा ले रहा हूँ, वह आगे चलकर मेरी जिंदगी का इतना बड़ा हिस्सा बन जाएगा। साल शायद 1998–99 रहा होगा और मेरी उम्र लगभग 3–4 साल । मैं अपने बड़े भाई के साथ घर के पास ही Cricket खेलना शुरू कर चुका था। उस समय हमारे पहाड़ों में आज की तरह हर घर पूरी तरह Concrete का नहीं हुआ करता था। बहुत-से घर लकड़ी, पत्थर और मिट्टी के मिश्रण से बने होते थे। हम...