''क्रिकेट में एकाग्रता कैसे बढ़ाएं? 3 वैज्ञानिक तरीके ''

 क्रिकेट में ध्यान केंद्रित करने की समस्या? यहाँ है समाधान 

क्या आपको भी लगता है कि:

  • महत्वपूर्ण मैच के क्षणों में आपका  भटक जाता है?
  • लम्बी पारियों में एकाग्रता बनाये रखना मुश्किल होता है?
  • दबाव की स्तिथियों में मन इधर-उधर भटकने लगता है ?

अगर हाँ , तो चिंता की कोई बात नहीं | 90% क्रिकेटर इस समस्या  जूझते हैं | 

आज मैं आपको 3 वैज्ञानिक रूप से सिद्ध तकनीकें बताऊंगा जो मैंने हिमाचल प्रदेश के पेशेवर कोचों से सीखी हैं | 

तकनीक 1 :बॉक्स ब्रीदिंग ( नेवी सील्स विधि )

समस्या का समाधान : मैच के दबावपूर्णक्षणों में एकाग्रत्ता की कमी 

कैसे करें ( कदम दर कदम ):

  • 4 सेकंड -  सांस अंदर लें 
  • 4 सेकंड - सांस रोककर रखें 
  • 4 सेकंड - सांस बहार छोड़ें 
  • 4 सेकंड - सांस रोककर रखें 


   इसके पीछे का  विज्ञान : यह तकनीक तंत्रिका तंत्र को  शांत करती है और मस्तिष्क के ध्यान करने वाले क्षेत्रों को सक्रिय करती है | 

तकनीक 2 : गेंद फोकस ड्रिल 

समस्या का समाधान : गेंदबाज़ी या बल्लेबाज़ी में ध्यान भटकना 

अभ्यास विधि : 

  • क्रिकेट गेंद को 2 फीट की दूरी पर रखें 
  • 5 मिनट तक केवल गेंद पर ध्यान केंद्रित करे 
  • किसी भी विचार को नज़रअंदाज़ करें 
  • रोज़ाना अभ्यास करें 

पेशेवर सलाह : हिमाचल के अकादमी में खिलाडी रोज़ यह ड्रिल करते हैं | 

तकनीक 3 : सचेतन सुनना (mindful listening )

 समस्या का समाधान : टीम मीटिंग या कोच  पर ध्यान

अभ्यास कैसे करें :

  • किसी की बात सुनते समय फ़ोन एक तरफ रख दें 
  • बोलने वाले की आंखों में देखें 
  •  बीच में टोकें नहीं 
  • जो कहा गया उसे मानसिक रूप  दोहराएं 

मेरा व्यक्तिगत अनुभव : 

मैंने ये तकनीकें हिमाचल के  एक क्रिकेट कैंप में  सीखी थीं | कैंप के  कोच ने बताया कि ये विधियां भारतीय क्रिकेट टीम भी प्रयोग करती है | 

 मैंने स्वयं इन तकनीकों को आज़माया और पाया कि :

  • अभ्यास सत्रों में 40%  बेहतर फोकस 
  • मैच के दबाव में शांत रहना 
  • लम्बी बल्लेबाज़ी पारियों में एकाग्रता बनाये रखना 

अब आपकी बारी -  आजमाएं  और परिणाम बताएं 

इनमे से कौन सी तकनीक आपको   सबसे उपयोगी लगी ?

  1. बॉक्स ब्रीदिंग विधि 
  2. गेंद फोकस ड्रिल 
  3. सचेतन सुनना 

टिप्पणयों में अवश्य बताएं :

आपकी पसंदीदा तकनीक कौन सी है ?

आपको  क्या परिणाम मिला ? 

'विराट कोहली का ध्यान का सफर: मेंटल स्ट्रेंथ का राज़ ''

                                       

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

''क्रिकेटरों के लिए 5 मिनट का ध्यान : मैच से पहले टेंशन फ्री कैसे रहें''

''क्रिकेट की भावना कैसे बनाये रखें ? धोनी के 5 आधयात्मिक नियम ''

क्रिकेट और आध्यात्म: पहाड़ों से शुरू हुई मेरी कहानी