"Result की चिंता छोड़कर process पर कैसे ध्यान दें? हर cricketer के लिए एक ज़रूरी सीख"
जब ध्यान परिणाम से हटकर प्रक्रिया और अगली गेंद पर आता है, तब खिलाड़ी अपना स्वाभाविक खेल खेल पाता है | प्रस्तावना क्या आपके साथ भी ऐसा हुआ है कि मैच शुरू होने से पहले ही आपके मन में कई तरह के विचार आने लगते हैं? आज रन बनाने ही हैं। जल्दी आउट नहीं होना है। टीम को जीताना है। सबकी उम्मीदें मुझ पर हैं। ऐसे विचार स्वाभाविक हैं, लेकिन कई बार यही विचार हमारे प्रदर्शन को प्रभावित करने लगते हैं। क्रिकेट केवल तकनीक का खेल नहीं है, बल्कि यह मन का भी खेल है। जब खिलाड़ी परिणाम की चिंता में उलझ जाता है, तब उसका ध्यान वर्तमान गेंद से हटने लगता है। मैंने कई बार महसूस किया है कि मैच से पहले दिमाग में रन, प्रदर्शन और परिणाम को लेकर अलग-अलग विचार आने लगते हैं। जितना मैं इन बातों के बारे में सोचता था, उतना ही मैदान पर सहज रहना मुश्किल हो जाता था। शायद यही कारण है कि कई खिलाड़ी अच्छी तैयारी के बावजूद मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाते। इस लेख में हम समझेंगे कि प...