''T20 World Cup 2026: टीम इंडिया की पाकिस्तान पर जीत के बाद आगे के मैचों के लिए क्या रणनीति होनी चाहिए ?''
प्रस्तावना T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान को पटखनी देने के बाद सभी भारतीय खेल प्रेमियों के मन मे एक ही सवाल है क्या भारत इस बार लगातार दूसरी बार बीस ओवर का वर्ल्ड कप फिर से जीत कर इतिहास रच पाएगा ? इसके लिए भारत को किसी भी टीम को हल्के मे नहीं लेना होगा ,चाहे वो USA जैसी छोटी टीम ही क्यू ना हो! यह सिर्फ बल्लेबाजी या गेंदबाजी का खेल नहीं होगा, बल्कि मानसिक मज़बूटी और सही समय पर सही निर्णय लेने की परीक्षा भी होगी | ओपनिंग जोड़ी की जिम्मेदारी T20 क्रिकेट में पावरप्ले सबसे अहम होता है | जैसा कि हमने देखा पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा सलमान आगा के पावरप्ले में गेंदबाजी करने से थोड़े अचंभित और शॉट मारने में हिचक रहे थे | वो जिस चीज के लिए जाने जाते है (पहली बाल में चौका या छक्का लगाने का विस्फोटक अंदाज )उसमें वे विफल रहे, जिस वजह से प्रेशर में खुद आ गए और बॉल को ठीक से कनेक्ट करने में सफल नहीं हुए |हम ये नहीं कह रहे की हर मैच की पहली गेंद पर चौका या छक्का आएगा ही| लेकिन intent की कमी दिखी या वे वर्ल्ड कप का कुछ ज्यादा ही प्रेशर ले रहे है ,उन्हे अपना स्व...