"मैं बार-बार जल्दी आउट क्यों हो जाता हूँ?(Shot Selection Cricket Tips in Hindi)”

प्रस्तावना

दोस्तों, अगर आप cricket खेलते हो तो एक चीज़ जरूर feel की होगी…

practice में सब सही चलता है —
shots clean लगते हैं, confidence high रहता है

लेकिन जैसे ही match शुरू होता है…
2–3 गेंद खेलते ही OUT 

और pavilion जाते हुए बस एक ही सवाल दिमाग में घूमता है —
“यार, मैं फिर जल्दी आउट हो गया…”

सच कहूँ…
ये सिर्फ तुम्हारे साथ नहीं होता

मैं खुद कई बार ऐसे ही आउट हुआ हूँ
और हर बार अंदर से वही feeling आती थी —
“ये shot खेलने की जरूरत ही क्या थी?”

अगर आप भी सोचते हैं कि “मैं बार-बार जल्दी आउट क्यों हो जाता हूँ”,
तो इसका सबसे बड़ा कारण आपका shot selection और decision making हो सकता है।

नीचे देखिए, गलत decision के बाद कैसा frustration होता है

                                                       

गलत शॉट से आउट होने के बाद निराश क्रिकेट खिलाड़ी
                                            गलत decision की वजह से आउट होने का frustration  

असली problem क्या है?

पहले मैं भी यही सोचता था कि शायद मेरी technique में कमी है

लेकिन धीरे-धीरे समझ आया —

असली problem bat में नहीं है
problem हमारे decisions में है

Cricket में game change होता है
एक गलत decision से… सिर्फ एक shot से।

सही shot selection में focus कितना जरूरी है

                                                            

बल्लेबाज गेंद की लाइन और लेंथ देखकर सही शॉट चुनता हुआ
                                             सही shot selection: गेंद को समझना सबसे जरूरी            

5 Real Reasons (जो हमें जल्दी आउट कराते हैं)

1. शुरुआत में जल्दी आउट होने की सबसे बड़ी गलती

match शुरू होते ही दिमाग में चलता है —
“आज कुछ करके दिखाना है”

और इसी चक्कर में हम वो shot खेल देते हैं
जो actually जरूरी ही नहीं था

सच ये है —
Cricket में खुद को prove नहीं, settle करना जरूरी होता है

2. बिना सोचे shot selection करना

ये गलती मैंने बहुत की है

पहले से सोच लिया — cover drive मारूँगा
और ball आई short length

Result?
awkward shot… और catch

Cricket guess का game नहीं है
reaction का game है

3. match pressure में गलत decision लेना

practice में सब easy लगता है

लेकिन match में:

  • लोग देख रहे होते हैं

  • team को उम्मीद होती है

और अचानक heart beat तेज हो जाती है

और यहीं दिमाग गलती करता है

4. हर ball पर कुछ करने की जल्दी

ये सबसे dangerous habit है

हर ball पर run चाहिए…
हर ball पर shot चाहिए…

लेकिन reality ये है —
कई balls सिर्फ survive करने के लिए होती हैं

5. Emotion में आकर खेलना

कभी overconfidence…
कभी frustration…

“अब तो मारना ही है”

और वहीं wicket चला जाता है

Cricket emotions से नहीं
control से खेला जाता है

Solution (जो सच में काम करता है) 

अगर आप जानना चाहते हैं कि cricket में shot selection कैसे सुधारें,

तो नीचे दिए गए tips को follow करें

1. शुरुआत में खुद को time दो

पहली कुछ balls में बस settle हो जाओ

खुद से बोलो: “अभी सिर्फ टिकना है”

2. Ball को आखिरी समय तक देखो

ये छोटी सी चीज़ game बदल देती है

जब तक ball bat के पास ना आए, decision मत लो

3. हर ball पर shot जरूरी नहीं

ये समझना बहुत जरूरी है

leave करना भी skill है

4. Simple cricket खेलो

Singles लो, strike rotate करो

बड़े shots अपने आप आएंगे

5. खुद को calm रखो

अगर दिमाग शांत है
तो decision सही होगा

Cricket 70% mind game है | ये सभी tips आपकी batting improve करने और match में जल्दी आउट होने से बचने में मदद करेंगे |

Practice ही आपके shot selection को improve करती है

                                                              

युवा क्रिकेटर नेट्स में शॉट चयन की प्रैक्टिस करते हुए कोच के साथ
                                                 Practice से ही improve होता है shot selection  

Real Match Situation

ऐसे situations में अक्सर players search करते हैं —
“cricket में जल्दी आउट होने से कैसे बचें”,

और answer हमेशा patience और smart shot selection में ही होता है | मान लो bowler लगातार good length डाल रहा है

अगर तुम बार-बार drive मारने की कोशिश करोगे
तो edge लगना almost तय है

लेकिन अगर तुम wait करोगे…

एक खराब ball जरूर आएगी
और वही तुम्हारा scoring मौका होगा

यहीं पर फर्क पड़ता है —
जल्दबाज़ खिलाड़ी और समझदार खिलाड़ी में

मेरा अनुभव (Real Talk)

मैं honestly बताऊँ…

मैं हर ball पर खुद को prove करना चाहता था
हर shot में कुछ special करना चाहता था

लेकिन सच्चाई ये थी —
मैं basic चीज़ें ignore कर रहा था

और result?
बार-बार जल्दी आउट

एक दिन match के बाद मैंने खुद से पूछा —
“क्या मैं सही खेल रहा हूँ, या बस दिखाने के लिए खेल रहा हूँ?”

और वहीं से change शुरू हुआ

धीरे-धीरे मैंने खुद को control करना सीखा
और तभी game improve होना शुरू हुआ |

निष्कर्ष

अगर आप बार-बार जल्दी आउट हो रहे हो

तो खुद को दोष मत दो

आपमें talent है
बस आपको smart decision लेना सीखना है

अगली बार जब मैदान में उतरना…
तो बस ये एक बात याद रखना:

“हर ball खेलने की नहीं होती”

अगर आप सच में अपनी batting improve करना चाहते हैं और
बार-बार जल्दी आउट होने से बचना चाहते हैं,
तो shot selection पर काम करना शुरू करें

“नेट्स में अच्छा खेलता हूँ, लेकिन मैच में फेल क्यों हो जाता हूँ?”

"IPL में talent नहीं, ये 1 चीज़ बनाती है खिलाड़ी को सुपरस्टार" 

“क्रिकेट में Shot Selection कैसे सुधारें? 90% खिलाड़ी यही गलती करते हैं”

 FAQ

Q1. मैं हमेशा जल्दी आउट हो जाता हूँ, क्या करूँ?
शुरुआत में patience रखो और ball को समझो

Q2. क्या ये beginners की problem है?
नहीं, ये हर level पर होती है

Q3. सबसे जरूरी चीज़ क्या है?
decision making + patience

Final Feel

Cricket में फर्क talent से नहीं पड़ता…

फर्क पड़ता है
आप कौन सी ball खेलते हो
और कौन सी छोड़ते हो

और जो ये समझ गया —
वही असली batsman बनता है 

Comments

Popular posts from this blog

''क्रिकेटरों के लिए 5 मिनट का ध्यान : मैच से पहले टेंशन फ्री कैसे रहें''

''क्रिकेट की भावना कैसे बनाये रखें ? धोनी के 5 आधयात्मिक नियम ''

क्रिकेट और आध्यात्म: पहाड़ों से शुरू हुई मेरी कहानी