क्रिकेट, नौजवान युवाओं का भारतीय टीम में खेलने का सपना!

प्रस्तावना 

भारत एक विशाल देश है, इसमें लगभग सभी तरह के खेल खेले जाते है। परन्तु क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जो सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हुआ। इसके प्रसिद्ध होने के पीछे अंग्रेजो का बहुत बाद योगदान है क्युकी ये खेल अंग्रेज़ों ने भारत में लाया और कुछ ही देशो में खेला जाता है। जैसा की आप लोगों को मालूम है दुनिया मे यह खेल ब्रिटिश साम्राज्य के दौरान् राष्ट्रमंडल देशों ( जैसे भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, ज़िम्बाब्वे) में ही विकसित हुआ, जहाँ उन्होंने शासन किया। बाकी दुनिया मे और खेल (जैसे बास्केटबॉल,फुटबॉल) इसकी तुलना में 
लंबे समय, महंगे उपकरण और इसके नियम के कारण  यह इतना लोकप्रिय नहीं हो पाया। परंतु क्रिकेट का छोटा प्रारूप , t20 क्रिकेट धीरे -धीरे अमेरिका, नेपाल, चीन, इंडोनेशिया  और कई देशों मे लोकप्रिय हो रहा है। 

युवाओं में क्रिकेट लोकप्रिय होने के कारण

1.  क्रिकेट भारत में एक खेल नही है , इसे सांस्कृतिक सामाजिक उत्सव की तरह देखा जाता है। 
2. भारतीय टीम के 1983,2007,2011 विश्व कप जैसे बड़े प्रतियोगिता को जीतता देख, युवाओं में स्वयं अपनेपन की भावना जागती है। 
3. IPL( इंडियन प्रीमियर लीग) जैसे प्रतियोगिता ने क्रिकेट को आकर्षक और मनोरंजक बनाया है, जो कि युवाओं की जीवनशैली से मेल खाता है। 
4. विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और नये उभरते हुए युवा जैसे हार्दिक पंड्या, अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती युवाओं के आदर्श बने है। 
5. क्रिकेटर्स की दौलत, शोहरत , स्टाइल और सफलता युवाओं को आकर्षित कृति है। 
6. IPL और अन्य लीग्स ने  बहुत से लोगों को वितीय सुरक्षा, फेम मिली है। 
7. परिवार मे इकठ्ठे होकर मैच देखना युवाओं मे पारिवारिक और सामूहिक अनुभव बन गया है। 
8. हार और जीत की भावना युवाओं को भावनात्मक रूप से जोड़ती है। 

T20 वर्ल्ड कप 2026 : 

                                  2026 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा आयोजित पुरुष टी20 विश्व कप का दसवां संस्करण होगा। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक भारत और श्रीलंका में आयोजित किया जायेगा । पूरा देश ये उमीद कर रहा है कि भारतीय पुरुष टीम महिला क्रिकेट टीम (  जिन्होंने पहली बार पिछले साल वर्ल्ड कप जीता )की तरह t20 वर्ल्ड कप दोबारा जीतकर इतिहास रचने का मौका है, क्युकी आज तक के t20 वर्ल्ड कप के 9 संस्करणों के इतिहास में किसी भी टीम ने लगातार दूसरी बार T20 वर्ल्ड कप नही जीत है। इस बार भारत को अपनी घरेलू परिस्तिथिओं का फायदा उठाकर इतिहास रचने का मौका है। हम उमीद कर सकते हैं कि भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप जीत कर अपना और भारत का नाम इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करेगी।

क्यूँ भारतीय टीम में खेलना हर हर तीसरे क्रिकेट प्रेमी का सपना है?

    देखिए क्रिकेट भारत में सबसे लोकप्रिय खेल है इसमे कोई दो राय नहीं है | हर छोटा बच्चा जब शुरुआत में किसी भी ग्राउन्ड में जाता है वहाँ ज्यादातर बच्चे उसे क्रिकेट खेलते हुए दिखते है | जिस वजह से उसके दिल में भी सवाल उठता है की क्रिकेट में ऐसा क्या है जो हर कोई क्रिकेट खेलता है और देखता है और क्रिकेट की ही बातें करता है|उसे समझना चाहिए की क्रिकेट भारत में कोई खेल नहीं है, बल्कि इसे किसी धर्म की तरह पूजा जाता है | इसके पीछे कारण है उसके आसपास का माहौल और 1983 विश्व कप का जितना | 1983 विश्व कप की जीत ने प्रत्येक भारतीय के मन में एक अमिट छाप छोड़ी | उस वक्त भारत के अपने संघर्ष थे विश्व कप जीतना ऐसा लगता था मानो पूरा विश्व ही जीत लिया हो | उस विश्व कप को जीतने से ऐसा बीज बोया गया भारतीय क्रिकेट और भारतीय लोगों के मन में जो आज फलदार वृक्ष की भांति पूरी मजबूती से डटकर खड़ा है |

निष्कर्ष 

यह सच है की बहुत से युवा जो बचपन से क्रिकेट देखते और खेलते है उनका सपना भारतीय क्रिकेट में खेलने और क्रिकेट की दुनिया में अपनी जड़े मजबूत करने का होता है | मेरा भी यही सपना था परंतु ज़रूरी नहीं की दुनिया में सबके सपने पूरे हों | किसी को सपोर्ट नहीं मिलता, कोई अलग राह में चला जाता है | परंतु यह भी सच है की लगभग 145 करोड़ की आबादी में बस 11 प्लेयर में सिलेक्ट होना कोई घास के भूसे में सुई ढूंढ ने के समान है | पर सपना तो सपना है,जोकि सच्चाई से बिल्कुल अलग है |
    विराट कोहली का ध्यान का सफर                                  

 

                                                         

Comments

Popular posts from this blog

''क्रिकेटरों के लिए 5 मिनट का ध्यान : मैच से पहले टेंशन फ्री कैसे रहें''

''क्रिकेट की भावना कैसे बनाये रखें ? धोनी के 5 आधयात्मिक नियम ''

क्रिकेट और आध्यात्म: पहाड़ों से शुरू हुई मेरी कहानी