प्रस्तावना
क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है कि technique अच्छी होने के बाद भी match में जल्दी आउट हो गए ?
या फिर कोई player कम technique के बावजूद ज़्यादा रन बना लेता है?
अगर आपने कभी महसूस किया है कि Practice में अच्छे लगने वाले Shots Match में Wicket का कारण बन जाते हैं, तो इस विषय पर हमारा लेख
"Practice में अच्छा शॉट match में विकेट क्यूँ बन जाता है? | Cricket shot selection guide" भी पढ़ सकते हैं।
इसका एक बड़ा कारण है game awareness(खेल के प्रति समझ या जागरूकता ) |
इस article में हम समझेंगे की game awareness क्या है और इसे कैसे बेहतर कर सकते हैं |
सही समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता ही Game Awareness कहलाती है।
Game Awareness क्या होती है ?
क्रिकेट में सिर्फ शॉट खेलना या bowling करना ही क्रिकेट नहीं है | बल्कि मैच की situation को समझना ही game awareness है ||कई बार Match में सिर्फ Skill ही काफी नहीं होती। कई बार Situation को सही तरीके से समझना और उसके अनुसार Decision लेना ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। यही कारण है कि समान Skill रखने वाले दो Players का प्रदर्शन अलग-अलग हो सकता है। इसे हम नीचे दिए गये points से समझ सकते है
Example :
Team का क्या स्कोर है?
Required run रेट कितना है?
कौन सा bowler pressure बना रहा है?
Field placement क्या है?
इन पॉइंट्स से हम Game awareness का पता लगा सकते है और situation को समझ कर सही decision ले सकते है |
Technique और game awareness में क्या फर्क है?
Technique Game Awareness
Shot कैसे खेलना है? Shot कब खेलना है ?
Skill पर focus Decision पर focus
Practice से develop होती है Match experience से develop होती है
- Cover Drive अच्छा खेलना technique है |
- Swing होती ball पर cover drive ना खेलना Game Awareness है |
कई बार समस्या Technique में नहीं बल्कि Shot Selection में होती है। इसी विषय को हमने "
Practice में अच्छा शॉट match में विकेट क्यूँ बन जाता है? | Cricket shot selection guide " लेख में विस्तार से समझाया है।
Game Awareness की कमी से क्या Problems होती हैं?
Batsman के लिए
- गलत ball पर attack करना
- Pressure में wicket देना
- Situation के हिसाब से batting ना कर पाना
Bowler के लिए
- Same line-length repeat करना
- Batsman की weakness ना पहचान पाना
- Field का सही तरीके से use ना करना
Match में Game Awareness के real examples :
Match Situation को समझकर लिया गया सही Decision कई बार Match का परिणाम बदल सकता है।
Example 1
मान लीजिए 50 runs चाहिए, और 7 overs बाकी है | और हमारे पास 5 विकेट रहते है
अगर batsman हर ball पर boundry मारने की कोशिश करेगा तो जल्दी रन बनाने के चक्कर में बाकी wickets खो सकता है | जोकि एक गलत decision होगा |
सही decision ये होगा की वह singles और doubles लेकर pressure कम करे और game को अंतिम over तक ले जा कर game को finish करे | Mahendra Singh Dhoni इस बात का एक बेहतरीन उदाहरण हैं। उन्होंने कई बार Pressure वाली Situations में जल्दबाजी करने के बजाय Match को अंतिम Overs तक ले जाकर Finish किया है। यही कारण है कि उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ Finishers में गिना जाता है।
Example 2
मान लीजिए मैच England या Australia की swinging और bouncy pitches में हो रहा है | आपको मालुम है की ball swing और bouce होगा | bowler आपको out करने के लिए शुरू से ही गेंद 4th या 5th stump से inswing या outswing डाल कर Cover Drive खेलने के लिए फोर्स करेगा | यही game awareness की परीक्षा होगी | अगर आप excited होकर शॉट्स खेलने लगेंगे तो काफी chances है ही ball बल्ले का अंदरूनी या बाहरी किनारा लेकर slips में कैच के लिए चले जाएगी और आपके विकेट का पतन हो जाएगा |
सही decision ये रहेगा की आप पहले कुछ ओवर pitch से होने वाली swing और bounce को analyse कीजिए | bowler को समझिए की वह गेंद किस टप्पे पर डाल रहा है कौन सी line और length पर उसका focus ज़्यादा है | सबसे important है की आप पहले crease पर settle हो जाइए | उसके बाद ही ball की merit के हिसाब से shots खेल सकते है |
Bowler भी जानता है कि नया Batsman अपने पसंदीदा Shots खेलने के लिए उत्साहित रहता है। इसलिए वह ऐसी Line और Length पर Ball डालने की कोशिश करेगा जहाँ Batsman से गलती होने की संभावना अधिक हो।
Game Awareness कैसे improve करें :
हर Match से सीखना और अपनी गलतियों का विश्लेषण करना Game Awareness को बेहतर बनाता है।
1. Match को observe करें
- Dugout या boundry पर बैठे हुए भी match को ध्यान से देखो |
- किस bowler को किस line पर success मिल रही है यह भी देखें |
2. हर over के बाद situation assess करें
- खुद से पूछो कि इस वक्त Team को क्या चाहिए?
- risk लेना है या strike rotate करनी है?
3. Professional Cricket देखते समय analysis करें
- Game को सिर्फ entertainment के लिए मत देखो |
- ये समझो की player ने particular decision क्यूँ लिया |
सिर्फ Game Awareness ही नहीं, बल्कि Match के दौरान Focus बनाए रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इस विषय पर हमारा लेख
Match में Focus कैसे बनाए रखें – जब दिमाग भटकता है तब क्या करें? भी पढ़ सकते हैं।
4. Match diary maintain करें
Match के बाद लिखो कि :
- मैने क्या सही किया?
- कहाँ decision गलत था?
- अगली बार क्या improve करूंगा |
5. Match Scenarios की Practice करें
Net Practice में केवल Shots लगाने पर ही ध्यान न दें। कभी-कभी ऐसी Situations भी बनाइए जहाँ 20 Runs, 2 Overs में बनाने हों या Wicket बचाकर Innings को आगे बढ़ाना हो। इस प्रकार की Practice आपकी Decision Making और Game Awareness दोनों को बेहतर बनाने में मदद करती है।
मेरा अनुभव (Personal experience) :
Example:
मुझे लगता था कि जिस shot पर practice में सबसे ज़्यादा confidence होता है, उसी शॉट को मैच में भी हम हर situation में खेलना चाहिए | लेकिन धीरे धीरे समझ आया की क्रिकेट सिर्फ shots का game नहीं है, decisions का game भी है | कई बार अच्छा shot भी गलत situation में विकेट बन जाता है | इसलिए Game awareness से हम किसी भी situation में मैच अपनी तरफ पलट सकते है |
जब में बचपन में क्रिकेट tennis ball से खेलना शुरू किया था उस समय मुझे opening करने भेजा जाता था | क्युकी में बहुत तेज रन बनाया करता था | मुझे एक मैच की बात याद है कि 4 overs का मैच था | मुझे ओपनिंग करने भेज गया | हमने 4 overs में 64 रन बना लिए | जिसमे की मेरा योगदान 40 रनों का था | हमे लगा कि दूसरी टीम इतना स्कोर कहा chase कर पाएगी | हमें पूरा विश्वास था कि हम यह मैच जीत जाएंगे |
लेकिन 3 overs में उन्होंने 40 रन बना लिए थे और हमें लग रहा था की 1 ओवर में 24 रन कहा ही बनते है | इसलिए मैंने bowling करने की ज़िद करी | और मैं over confidence में last ओवर डालने के लिए चल गया | over की पहली गेंद पर चौका लगा | मुझे लगा कोई बात नहीं, बाकी बची हुई गेंदों में एक या दो भी miss हुई तो हम आराम से जीत जाएंगे | फिर दूसरी और तीसरी गेंदों में भी लगातार दो चौके लगे | और मैं pressure में आ गया |
दिल की धड़कने तेज़ हो गई और अगली दोनों गेंदों में दूसरी टीम के प्लेयर ने दो और लगातार छक्के मार कर game वही अपने नाम कर ली | और मुझे बहुत बुरा लगा की मेरी ज़िद के कारण हम मैच एक गेंद शेष रहते ही हार गए | इसमे मेरी गलती ये रही की game awareness की कमी ने मुझे last ओवर ज़िद के कारण डाला , और हम लगभग जीत हुआ मैच एक गेंद शेष रहते हार गए | उस दिन मुझे महसूस हुआ की अगर मेरी जगह एक proper बोलर ओवर करता तो हमें मैच नहीं गंवाना पड़ता | और मुझे एहसास हुआ की game awareness कितनी ज़रूरी है |
निष्कर्ष (Conclusion) :
क्रिकेट सिर्फ technique का game नहीं है | कई बार average technique वाला player भी smart decision और shot selection की वजह से better perform करता है और जितनी important batting और bowling skills है,उतना ही important game awareness भी है |
अंत में, Cricket सिर्फ Bat और Ball का खेल नहीं है। यह Situation को समझने और Pressure में सही Decision लेने का भी खेल है। कई बार एक सही Decision वही अंतर पैदा कर देता है जो केवल Skill के दम पर संभव नहीं होता।
Final Thought
"Cricket में सिर्फ ये नहीं सोचना चाहिए कि कौनसा shot खेलना है, बल्कि ये भी समझना चाहिए की उस शॉट को खेलने का सही समय कब है | "
FAQ (Frequently asked questions)
प्रश्न: क्या Game Awareness केवल अनुभवी खिलाड़ियों में ही विकसित होती है?
उत्तर:
नहीं, Game Awareness केवल अनुभवी खिलाड़ियों तक सीमित नहीं है। कोई भी खिलाड़ी Match को ध्यान से Observe करके, अपनी गलतियों से सीखकर और अलग-अलग Match Situations को समझकर अपनी Game Awareness को बेहतर बना सकता है। हालांकि Experience के साथ यह और मजबूत होती जाती है।
प्रश्न: क्या अच्छी Technique होने के बाद भी Game Awareness जरूरी है?
उत्तर:
हाँ, अच्छी Technique होने के बाद भी Game Awareness बहुत जरूरी है। Technique आपको यह बताती है कि Shot कैसे खेलना है, जबकि Game Awareness यह समझने में मदद करती है कि किसी Situation में वह Shot खेलना सही होगा या नहीं। कई बार गलत समय पर खेला गया अच्छा Shot भी Wicket का कारण बन सकता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें