"क्रिकेट में डर कैसे खत्म करें? प्राणायाम से मेरा असली अनुभव"
प्रस्तावना
दोस्तों सबसे पहले आप सब क्रिकेट प्रेमियों को मेरा नमस्कार ! आज मैं आप सभी को जो रहस्य बताना चाहता हूँ उसे जान लेने के बाद मुझे यकीन है की अगर आप उसे अपने जीवन में और क्रिकेट के खेल में लागू करेंगे तो 99.9% रिजल्ट पाएंगे | आप सभी ने Art of living फाउंडेशन के बारे में तो सुना ही होगा | अगर नहीं सुन तो में बताता हूँ | आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन एक स्वयंसेवी-आधारित, मानवीय और शैक्षिक गैर सरकारी संगठन (ngo) है | इसकी स्थापना 1981 में रविशंकर द्वारा की गई | यह संगठन तनाव को दूर करने और आत्म विकास जैसे कार्यक्रम सुदर्शन क्रिया, ध्यान और योग जैसी श्वास तकनीकों द्वारा सिखाते है |
अपने स्कूल के दिनों में मुझे भी मेरी माँ के माध्यम से इस आर्ट ऑफ लिविंग संगठन के बारे में पता लगा | क्युकी जब में उम्र में बदने लगा तो तनाव और अवसाद में घिरने लगा | जिस वजह से मेरी माँ ने मुजे एक बार इनका बेसिक कोर्स जॉइन करने की सलाह दी |
मैं एक महीने इनका बेसिक कोर्स जॉइन किया तो मुझे अपने तनाव और अवसाद से छुटकारा मिल गया था | लेकिन जब फिर से पढ़ाई करते वक्त फिर टेंशन और तनाव होने लगा तो बीच बीच में दोबारा सुदर्शन क्रिया और प्राणायाम करने लगा जिससे मुझे फिर से राहत मिली |
क्रिकेट में फोकस बढ़ाने के लिए प्राणायाम का अभ्यासलेकिन रहस्य की बात तो ये थी कि पेपर खत्म होने के बाद जब मैं क्रिकेट के मैदान में उतर तो बहुत से फायदे महसूस हुए , जिनका वर्णन कुछ इस प्रकार है
डर
जब भी मैं पहले क्रिकेट खेलता था और बल्लेबाज़ी करता था तो मुझे थोड़ा डर लगता था की कहीं गेंद मुझे न लग जाए | या अगर में फील्डिंग के समय बल्लेबाज़ के ज्यादा नज़दीक खड़ा होता था तो गेंद से डर लगता था की कही बल्लेबाज़ मुझे न मार दे | मगर सुदर्शन क्रिया और प्राणायाम का कोर्स करने के बाद मेरा डर पूरी तरह खत्म हो गया | मेरे अंदर मैने निडरता महसूस की जिसे मैं आज भी महसूस करता हूँ और बहुतअच्छा फ़ील करता हूँ | मुझे ऐसा महसूस होता है कि सुदर्शन क्रिया ने मेरी जो मस्तिष्क की नसें ब्लॉक हुई थी उन्हे खोल दिया और मेरा डर खेल के प्रति पूरी तरह से समाप्त कर दिया |
फोकस
प्रतिक्रिया समय
अभ्यास
निष्कर्ष
क्रिकेट केवल ताकत और तकनीक का खेल नहीं है, बल्कि यह मानसिक संतुलन और एकाग्रता का भी खेल है। जब मन शांत और तनावमुक्त होता है, तब खिलाड़ी मैदान में बेहतर निर्णय ले पाता है और उसका प्रदर्शन भी स्वाभाविक रूप से बेहतर हो जाता है।
मानसिक शांति खिलाड़ी के प्रदर्शन को बेहतर बनाती है
प्राणायाम और सुदर्शन क्रिया जैसी श्वास तकनीकें न केवल मन को शांत करती हैं बल्कि डर को कम करने, फोकस बढ़ाने और प्रतिक्रिया समय को बेहतर बनाने में भी मदद कर सकती हैं।
मेरे अपने अनुभव में इन अभ्यासों ने क्रिकेट के मैदान में आत्मविश्वास बढ़ाने और खेल का आनंद लेने में बहुत सहायता की है। इसलिए मैं हर युवा खिलाड़ी से यही कहना चाहूँगा कि शारीरिक अभ्यास के साथ-साथ मानसिक अभ्यास भी ज़रूर करें, क्योंकि जब मन मजबूत होता है खेल भी मजबूत होता है |
IPL 2026: इन 5 खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान, बदल सकते हैं पूरे सीजन का खेल
''क्रिकेटरों के लिए 5 मिनट का ध्यान : मैच से पहले टेंशन फ्री कैसे रहें''
FAQ
प्रश्न: क्या प्राणायाम करने से क्रिकेट में फोकस बढ़ सकता है?
उत्तर: हाँ, नियमित प्राणायाम करने से मन शांत होता है और खिलाड़ी गेंद पर बेहतर ध्यान लगा पाता है।
प्रश्न: क्रिकेट में रिएक्शन टाइम क्या होता है?
उत्तर: रिएक्शन टाइम वह समय होता है जिसमें खिलाड़ी गेंद को समझकर तुरंत प्रतिक्रिया देता है।
प्रश्न: क्या सुदर्शन क्रिया खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद है?
उत्तर: सुदर्शन क्रिया तनाव कम करने और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद कर सकती है।
प्रश्न: क्रिकेट में डर कैसे कम किया जा सकता है?
उत्तर: नियमित अभ्यास, सही फोकस और मानसिक शांति से खिलाड़ी का डर धीरे-धीरे कम हो सकता है।
Comments
Post a Comment