Posts

अभिषेक शर्मा का T20 वर्ल्ड कप का सफर: हार, दबाव या एक नई शुरुआत ?

Image
   प्रस्तावना: उम्मीद का बोझ और एक कठिन मंच  अभिषेक शर्मा ,ये नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है | यह वो प्लेयर है जिसने जनवरी 2026 में newzeland के खिलाफ 14 गेंदों में हाफ सेन्चरी जड़ कर दुनिया को एहसास दिलाया था कि वो युवराज सिंह के 12 बाल मे हाफ सेन्चरी के रिकार्ड को धवस्थ  कर सकते है | जब अभिषेक शर्मा को वर्ल्ड कप स्क्वाड में जगह मिली, तो fans  के मन में एक नई उम्मीद जागी | IPL में उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी ने उन्हें एक fearless युवा खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया था| दर्शक उन्हे virender sehwag से तुलना करने लगे थे और एक मैच विनर के रूप में देखने लगे थे |लेकिन वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर चीजें वैसी नहीं रही जैसी उम्मीद की जा रही थी | हर पारी के बाद सवाल उठने लगे - क्या वे तैयार नहीं थे ? क्या दबाव उन पर हावी हो गया ? या यह सिर्फ सीखने का दौर है ? सच यही है की वर्ल्ड कप कोई सामान्य टूर्नामेंट नहीं होता | यहाँ हर गेंद, हर रन, हर शॉट इतिहास का हिस्सा बन सकता है | और इसी मंच पर कई बार प्रतिभा से ज़्यादा मानसिक मजबूती काम आती है | वर्ल्ड कप से पहले की उमीदें  अभिषेक...

''T20 World Cup 2026: टीम इंडिया की पाकिस्तान पर जीत के बाद आगे के मैचों के लिए क्या रणनीति होनी चाहिए ?''

Image
प्रस्तावना    T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान को पटखनी देने के बाद सभी भारतीय खेल प्रेमियों के मन मे एक ही सवाल है क्या भारत इस बार लगातार दूसरी बार बीस ओवर का वर्ल्ड कप फिर से जीत कर इतिहास रच पाएगा ? इसके लिए भारत को किसी भी टीम को हल्के मे नहीं लेना होगा ,चाहे वो USA जैसी छोटी टीम ही क्यू ना हो! यह सिर्फ बल्लेबाजी या गेंदबाजी का खेल नहीं होगा, बल्कि मानसिक मज़बूटी और सही समय पर सही निर्णय लेने की परीक्षा भी होगी | ओपनिंग जोड़ी की जिम्मेदारी  T20 क्रिकेट में पावरप्ले सबसे अहम होता है | जैसा कि हमने देखा पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा सलमान आगा के पावरप्ले में गेंदबाजी करने से थोड़े अचंभित और शॉट मारने में हिचक रहे थे | वो जिस चीज के लिए जाने जाते है (पहली बाल में चौका  या छक्का लगाने का विस्फोटक अंदाज )उसमें वे विफल रहे, जिस वजह से प्रेशर में खुद आ गए और बॉल को ठीक से कनेक्ट करने में सफल नहीं हुए |हम ये नहीं कह रहे की हर मैच की पहली गेंद पर चौका या छक्का आएगा ही| लेकिन intent की कमी दिखी या वे वर्ल्ड कप का कुछ ज्यादा ही प्रेशर ले रहे है ,उन्हे अपना स्व...

भारत बनाम पाकिस्तान बनाम एशेज: क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता कौन-सी?

Image
Ind vs pak vs Ashes  प्रस्तावना भारत बनाम पाकिस्तान का मैच जब भी खेला जाता है, वह केवल एक क्रिकेट मैच नहीं होता बल्कि करोड़ों दर्शकों की भावनाओं से जुड़ा हुआ एक बड़ा आयोजन बन जाता है। जिस प्रकार इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली एशेज श्रृंखला क्रिकेट इतिहास की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक है, उसी तरह भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच भी विश्व क्रिकेट की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में गिना जाता है। जब भी भारत और पाकिस्तान आमने-सामने आते हैं, तो केवल खिलाड़ियों के बीच ही नहीं बल्कि दोनों देशों के प्रशंसकों के बीच भी चर्चा और बहस का माहौल बन जाता है। इस बार भी टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 15 फरवरी को खेला जाना प्रस्तावित है। संयोग से यह मुकाबला महाशिवरात्रि के पावन दिन पर होने वाला है। ऐसे में भारतीय प्रशंसकों को उम्मीद है कि भारतीय टीम यह मुकाबला जीतकर देशवासियों और भगवान शिव दोनों को प्रसन्न करेगी। अब मुख्य विषय पर आते हैं। एशिया महाद्वीप में कई क्रिकेट विशेषज्ञों और खेल प्रेमियों का मानना है कि भारत और पा...

क्रिकेट, नौजवान युवाओं का भारतीय टीम में खेलने का सपना!

Image
प्रस्तावना  भारत एक विशाल देश है, इसमें लगभग सभी तरह के खेल खेले जाते है। परन्तु क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जो सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हुआ। इसके प्रसिद्ध होने के पीछे अंग्रेजो का बहुत बाद योगदान है क्युकी ये खेल अंग्रेज़ों ने भारत में लाया और कुछ ही देशो में खेला जाता है। जैसा की आप लोगों को मालूम है दुनिया मे यह खेल ब्रिटिश साम्राज्य के दौरान् राष्ट्रमंडल देशों ( जैसे भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, ज़िम्बाब्वे) में ही विकसित हुआ, जहाँ उन्होंने शासन किया। बाकी दुनिया मे और खेल (जैसे बास्केटबॉल,फुटबॉल) इसकी तुलना में  लंबे समय, महंगे उपकरण और इसके नियम के कारण  यह इतना लोकप्रिय नहीं हो पाया। परंतु क्रिकेट का छोटा प्रारूप , t20 क्रिकेट धीरे -धीरे अमेरिका, नेपाल, चीन, इंडोनेशिया  और कई देशों मे लोकप्रिय हो रहा है।  युवाओं में क्रिकेट लोकप्रिय होने के कारण :  1.  क्रिकेट भारत में एक खेल नही है , इसे सांस्कृतिक सामाजिक उत्सव की तरह देखा जाता है।  2. भारतीय टीम के 1983,2007,2011 विश्व कप जैसे बड़े प्रतियोगिता को जीतता देख, युवाओं में स्...

''2026 T20 विश्व कप: भारत की विजय यात्रा - पूरा विश्लेषण और पूर्वानुमान''

Image
   2026 T20 विश्व कप के लिए भारत की  टीम: एक चैंपियनशिप जीतने वाला संयोजन 2026 का ICC T20 विश्व कप भारत में होने जा रहा है, और ऐसे में भारतीय टीम से उम्मीदें अपने चरम पर होंगी। घरेलू परिस्थितियाँ, अनुभवी खिलाड़ी, युवा जोश और मैच विनर्स का सही मिश्रण — ये सभी मिलकर भारत को खिताब का प्रबल दावेदार बनाते हैं। इस ब्लॉग में 2026 T20 विश्व कप के लिए भारत की  15-सदस्यीय टीम , उसका गहन विश्लेषण , और यह कारण बताए गए हैं कि क्यों यह टीम चैंपियन बन सकती है। एक नज़र में: 2026 T20 विश्व कप के लिए भारत की टीम कप्तान: सूर्यकुमार यादव उपकप्तान: हार्दिक पांड्या खिलाड़ी भूमिका आयु (2026 में) T20I अनुभव विशेषता अभिषेक शर्मा ओपनिंग बल्लेबाज़ 25 15+ मैच आक्रामक लेफ्टी इशान किशन विकेटकीपर/ओपनर 28 50+ मैच तेज़ शुरुआत तिलक वर्मा टॉप ऑर्डर 24 40+ मैच मिडिल ऑर्डर स्थिरता सूर्यकुमार यादव (c) मिडिल ऑर्डर 35 60+ मैच 360° बल्लेबाज़ संजू सैमसन मिडिल ऑर्डर/WK 31 50+ मैच अनुभव + फिनिशिंग हार्दिक पांड्या (vc) ऑलराउंडर 32 90+ मैच पावर हिटर + गेंदबाज़ रिंकू सिंह फिनिशर 29 35+ मैच डेथ ओवर स्पेशलिस्ट शि...

''एमएस धोनी की जीवनी : भारतीय क्रिकेट के वह सुपरहीरो जिसने सपनो को सच किया''

Image
 एमएस धोनी: भारतीय क्रिकेट के वह सुपरहीरो जिसने सपनों को सच किया परिचय: एक ऐसा नाम जो इतिहास बन गया महेंद्र सिंह धोनी - भारतीय क्रिकेट का वह नाम जो न सिर्फ रिकॉर्ड बुक में दर्ज है, बल्कि करोड़ों भारतीयों के दिलों में भी बसा है। जब भी क्रिकेट में 'कूल' शब्द की बात आती है, सबसे पहले धोनी का चेहरा याद आता है। 2004 से 2020 तक के अपने करियर में उन्होंने न सिर्फ मैच जिताए, बल्कि एक पूरी पीढ़ी को नेतृत्व और संयम का पाठ पढ़ाया। यह ब्लॉग पोस्ट उनकी असाधारण यात्रा, उनकी उपलब्धियों और उनके व्यक्तित्व के उन पहलुओं को उजागर करेगी जो उन्हें एक लीजेंड बनाते हैं।                                                                                   शुरुआत: रांची के साधारण लड़के से अंतरराष्ट्रीय स्टार तक  बचपन और प्रारंभिक दिन महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची के एक मध्यमवर्गीय ...

''वैभव सूर्यवंशी: 14 साल में IPL के 3 Real संघर्ष''/"Vaibhav Suryavanshi: 3 real struggles in the IPL at the age of 14"

वैभव सूर्यवंशी : सिर्फ 'Youngest IPL प्लेयर 'नहीं, 14 साल का वह लड़का जो रोया भी और  जीता  भी  मीडिया बताती है सिर्फ success| Reality  है tears , fear और struggle|  आज जानिए वैभव के 3 रियल moments जो उसकी असली story बताते हैं |  1. होटल रूम में आंसू - और साँसों का सबक  क्या हुआ : IPL debut से पहली रात वैभव phone पर mother से रोया: ''मम्मी, मैं डर रहा हूँ!''  Solution : Mother ने कहा: ''सिर्फ सांसें गिनो |'' Vaibhav ने 15 minute breathing exercises किये | Result : अगले दिन शांत मन और face के साथ debut किया |  Lesson : जब pressure maximum हो ,सांसों पर focus करो |  2 . #Overhypedkid - जब Social Media ने टारगेट किया  क्या हुआ : पहली innings में 5 runs बनाये | Twitter पर viral हुआ  #overhyped kid |  Vaibhav का Reaction : सभी social media apps delete कर दिए | 1 हफ्ते phone नहीं छुआ |  Comeback : अगले मैच में 25 runs  बनाये |  उसका कोटे: ''लोगों की बातें weather की तरह हैं | अपना umbrella (self - belief लेकर चलो |'...