Posts

Showing posts from March, 2026

“IPL का असली राज: ये 2 सेकंड की आदत आपको बना सकती है Consistent खिलाड़ी”

Image
प्रस्तावना दोस्तों आप सभी क्रिकेट प्रेमियों को मेरा नमस्कार ! अगर आप भी मेरी तरह क्रिकेट खेलते हैं, तो आपने भी कभी ना कभी बिना वजह जल्दी आउट होने की frustration जरूर महसूस की होगी। जैसा की आप सब को मालुम है IPL का हर मैच अपने आप में एक कहानी होता है। कभी कोई खिलाड़ी हीरो बन जाता है, तो कभी वही खिलाड़ी अगले मैच में फ्लॉप हो जाता है। लेकिन अगर आपने ध्यान से देखा हो, तो IPL में कई बार ऐसा होता है कि एक छोटी सी गलती पूरा मैच बदल देती है। एक गलत शॉट, एक मिस कैच, या एक खराब निर्णय… और मैच हाथ से निकल जाता है। तब मन में एक सवाल आता है — क्या ये सिर्फ skill की कमी है? मेरा जवाब है — नहीं |  अगर आप क्रिकेट में फोकस और concentration बढ़ाना चाहते हैं, तो यह जरूर पढ़ें: ''क्रिकेटरों के लिए 5 मिनट का ध्यान : मैच से पहले टेंशन फ्री कैसे रहें'' असल में फर्क बहुत छोटी-छोटी चीज़ों में छिपा होता है, जिन्हें हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। छोटी आदत, बड़ा फर्क IPL में हर खिलाड़ी talented होता है। यहाँ तक पहुँचने के लिए हर किसी ने कड़ी मेहनत की होती है। लेकिन फिर भी कुछ खिलाड़ी बार-बार अच्...

"मैच में घबराहट क्यों होती है? 90% क्रिकेटर ये गलती करते हैं (मेरा अनुभव)"

Image
                                    प्रस्तावना दोस्तों आप सभी क्रिकेट प्रेमियों को मेरा नमस्कार ! अगर आप क्रिकेट खेलते हैं, तो आपने एक चीज़ जरूर महसूस की होगी  कि जैसे ही मैच शुरू होता है, दिल की धड़कन तेज हो जाती है।सच बताऊँ तो मैच शुरू होने से पहले मेरे हाथ भी कई बार ठंडे पड़ जाते थे और दिल बहुत तेज धड़कता था। उस समय समझ नहीं आता था कि मैं इतना nervous क्यों हो रहा हूँ, जबकि practice में सब सही चलता था। हाथ थोड़ा कांपने लगता है, दिमाग में बहुत सारे विचार आने लगते हैं और अचानक से वही खिलाड़ी जो practice में शानदार खेलता है, मैच में struggle करने लगता है। मेरे साथ भी यही होता था। मैं practice में बहुत confident रहता था, लेकिन जैसे ही मैच में उतरता था, अंदर से एक अजीब सी घबराहट शुरू हो जाती थी। तब मुझे लगता था कि शायद मुझमें skill की कमी है, लेकिन धीरे-धीरे मुझे समझ आया कि समस्या skill में नहीं, बल्कि सोच (mindset) में थी।                   ...

"IPL में talent नहीं, ये 1 चीज़ बनाती है खिलाड़ी को सुपरस्टार"

Image
                                          प्रस्तावना दोस्तों आप सभी क्रिकेट प्रेमियों को मेरा नमस्कार  जब भी IPL शुरू होता है मेरे अंदर एक अलग ही ऊर्जा का संचार होता है | मेरा मन टीवी पर मैच देखने से ज्यादा  खुद ही मैदान में उतरने का करता है | पर टीवी पर अलग-अलग खिलाड़ियों को खेलता देख कर ही मन भर लेता हूँ | जैसे ही IPL का सीजन आता है, हर जगह एक ही चर्चा होती है कि कौन सा खिलाड़ी इस बार चमकेगा, कौन सी टीम जीतेगी। मन में सवाल उठता है की क्या ये IPL का सीज़न पिछले आईपीएल सीज़न से भी बड़ा होगा ? लेकिन क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि IPL में हर साल कई नए खिलाड़ी आते हैं, जिनमें बहुत प्रतिभा होती है, फिर भी कुछ ही खिलाड़ी सफल हो पाते हैं? क्या सिर्फ प्रतिभा (Talent) ही सफलता की गारंटी है?  मेरा जवाब है  -  नहीं | आज मैं आपसे एक ऐसी चीज़ के बारे में बात करने वाला हूँ, जो किसी भी खिलाड़ी को IPL जैसे बड़े मंच पर सफल बना सकती है।             ...

"क्रिकेट में डर कैसे खत्म करें? प्राणायाम से मेरा असली अनुभव"

Image
 प्रस्तावना  दोस्तों सबसे पहले आप सब क्रिकेट प्रेमियों को मेरा नमस्कार ! आज मैं आप सभी को जो रहस्य बताना चाहता हूँ उसे जान लेने के बाद मुझे यकीन है की अगर आप उसे अपने जीवन में और क्रिकेट के खेल में लागू करेंगे तो 99.9% रिजल्ट पाएंगे | आप सभी ने Art of living फाउंडेशन के बारे में तो सुना ही होगा | अगर नहीं सुन तो में बताता हूँ | आर्ट ऑफ लिविंग  फाउंडेशन एक स्वयंसेवी-आधारित, मानवीय और शैक्षिक गैर सरकारी संगठन (ngo) है | इसकी स्थापना 1981 में रविशंकर द्वारा की गई | यह संगठन तनाव को दूर करने और आत्म विकास जैसे कार्यक्रम सुदर्शन क्रिया, ध्यान और योग जैसी श्वास तकनीकों द्वारा सिखाते है |  अपने स्कूल के दिनों में मुझे भी मेरी माँ के माध्यम से इस आर्ट ऑफ लिविंग संगठन के बारे में पता लगा | क्युकी जब में उम्र में बदने लगा तो तनाव और अवसाद में घिरने लगा | जिस वजह से मेरी माँ ने मुजे एक बार इनका बेसिक कोर्स जॉइन करने की सलाह दी | मैं एक महीने इनका बेसिक कोर्स जॉइन किया तो मुझे अपने तनाव और अवसाद से छुटकारा मिल गया था | लेकिन जब फिर से पढ़ाई करते वक्त फिर टेंशन और तनाव होने लगा तो...

IPL 2026: इन 5 खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान, बदल सकते हैं पूरे सीजन का खेल

Image
प्रस्तावना अगर आप भी मेरी तरह क्रिकेट देखने के शौकीन है तो आपको मालूम होगा की IPL (Indian Premier League) क्रिकेट की  दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग है, और प्रति मैच कमाई के मामले में दुनिया में दूसरे नंबर में है |यह केवल अमेरिका की NFL (National Football League) से कमाई के मामले में पीछे है | हर साल यह टूर्नामेंट क्रिकेट प्रेमियों को रोमांच, बड़े छक्के और शानदार मुकाबले देखने का मौका देता है। IPL की खास बात यह है कि यहां कभी भी कोई भी खिलाड़ी मैच का रुख बदल सकता है। IPL 2026 भी इससे अलग नहीं होने वाला। इस सीजन में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिनसे विपक्षी टीमों को खास सावधान रहना होगा। ये खिलाड़ी अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और मैच जीताने की क्षमता के कारण पूरे सीजन का खेल बदल सकते हैं।                                                              IPL क्रिकेट मैच का माहौल  आइए जानते हैं उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जिन पर इस...

''क्रिकेटरों के लिए 5 मिनट का ध्यान : मैच से पहले टेंशन फ्री कैसे रहें''

Image
मैच से पहले के 5 मिनट जो आपकी खेल क्षमता बदल सकते हैं कल्पना कीजिए — आपका महत्वपूर्ण मैच है। दिल तेज़ धड़क रहा है, हथेलियों में पसीना है और मन में कई तरह के विचार चल रहे हैं। ऐसे समय में अधिकतर खिलाड़ी केवल तकनीक और अभ्यास के बारे में सोचते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि क्रिकेट केवल शारीरिक खेल नहीं है, बल्कि यह पूरी तरह मानसिक संतुलन का भी खेल है। यदि मन स्थिर है, तो प्रदर्शन अपने आप बेहतर हो जाता है। इसलिए आज हम जानेंगे 5 मिनट की एक सरल ध्यान विधि, जिसे अपनाकर आप मैच से पहले खुद को शांत, आत्मविश्वासी और पूरी तरह तैयार कर सकते हैं। क्रिकेटरों के लिए ध्यान क्यों आवश्यक है? 1. दबाव को नियंत्रित करने के लिए बड़ा मैच, दर्शकों की भीड़ और टीम की उम्मीदें — ये सब मिलकर मानसिक दबाव बनाते हैं। ध्यान मन को शांत करता है और खिलाड़ी को परिस्थिति के अनुसार सही निर्णय लेने में सहायता देता है। 2. एकाग्रता बढ़ाने के लिए क्रिकेट में एक पल की चूक भी मैच का रुख बदल सकती है। ध्यान अभ्यास से एकाग्रता मजबूत होती है और खिलाड़ी गेंद पर पूरा ध्यान लगा पाता है। 3. भावनात्मक संतुलन बनाए रखने के लिए आउट होने या गलती...